November 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 1 नवम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वृद्ध मेगा कैंप का आयोजन,*

कौशाम्बी 1 नवम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वृद्ध मेगा कैंप का आयोजन,*

कौशाम्बी 1 नवम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वृद्ध मेगा कैंप का आयोजन,*

*1870 लाभार्थियों को मिला विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ*

*जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी,पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सहायक उपकरण वितरित_*

*कौशाम्बी।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में वृद्ध मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों के माध्यम से कुल 1870 लाभार्थी लाभान्वित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री बद्री विशाल पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं से जोड़ना रहा।
स्वागत वक्तव्य सुश्री प्रिया सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया और वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।समाज कल्याण विभाग के एडीओ कपिल देव त्रिपाठी,मंझनपुर ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं,बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचनी चाहिए,ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।श्रम विभाग से किरण चौरसिया ने कहा कि श्रमिक अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ अपने परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा पात्रता के अनुसार श्रमिक पंजीकरण कराने की अपील की।पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक सुश्री विंध्यवासिनी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने की सलाह दी महिला एवं बाल कल्याण विभाग की श्रीमती अंजू द्विवेदी ने महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य गरीब,असहाय,महिलाओं,बच्चों एवं वृद्धजनों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए।उद्घाटन सत्र के अंत में अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी और जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री बद्री विशाल पाण्डेय जी ने कहा कि इस वृहद शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना मात्र ही नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय, अधिकार और सरकारी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।मेरा मानना है कि न्याय तभी सार्थक है,जब वह समाज के सबसे कमजोर,गरीब,वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचे।हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता,स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी गरीब व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना, किसी जरूरतमंद को सरकारी योजना का लाभ दिलाना और किसी पीड़ित व्यक्ति को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना भी न्याय का ही महत्वपूर्ण स्वरूप है।इसी उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है वृहद शिविर में माननीय न्यायिक अधिकारियों के कर कमलों द्वारा लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृत पत्र,लाभार्थी किट आदि वितरित किए गए।इनके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के स्टालों पर योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई गई एवं योजनाओं से लाभान्वित किया गया कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री बद्री विशाल पाण्डेय सहित न्यायिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई शिविर में कुल 1870 लाभार्थियों का लाभान्वित होना इस पहल की व्यापक पहुंच को दर्शाता है। ऐसे आयोजनों से नागरिकों में सरकारी योजनाओं,सामाजिक सुरक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं,महिला एवं बाल संरक्षण तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलती है।कार्यक्रम में न्यायायिक अधिकारीगण,विभिन्न विभागों अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालय के स्टॉफ एवं अधिकार मित्र तथा हजारों की संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ मंझनपुर कौशाम्बी 9838 824938*

Taza Khabar