कुशीनगर07मार्च24*महाशिवरात्रि पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु रूट डायवर्ट किये गए।
*पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश के क्रम में “महाशिवरात्रि पर्व” के दृष्टिगत यात्रियों/श्रद्धालुओं के कुबेरस्थान मन्दिर जनपद कुशीनगर में आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु दिनांक 8 मार्च 2024 को सुबह 03.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक रूट डायवर्जन निम्न प्रकार प्रभावी रहेगा-*
1-नोनिया पट्टी से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे।
2-नोनिया पट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग, बंद पड़े पेट्रोल पम्प के खाली स्थान पर की जाएगी।
3-बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ प्रतिबंधित रहेगें।
4-पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे।
5-छावनी की ओर से कुबेरस्थान मन्दिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी।
6-अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ चारपहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेग।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟