सहारनपुर07मार्च24*थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी*
*➡️12 साल की किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार,पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को भी किया सकुशल बरामद*
*➡️21 फरवरी को इस किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था नूरखेडी निवासी आशीष*
*➡️इसके अलावा इंस्पेक्टर बड़गांव संजीव शर्मा की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए दो शातिर वारंटियो को किया गिरफतार*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देशों के चलते थाना बड़गांव प्रभारी की दो बड़ी कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
21 फरवरी को 12 साल की बच्ची को भगाने वाले युवक को काफी मशक्कत के बाद इंस्पेक्टर बड़गांव संजीव शर्मा की पुलिस टीम ने आखिरकार खुदाबख्श पुर से गिरफ्तार कर ही लिया,जबकि पुलिस टीम ने इस बच्ची को भी सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।आपको बता दें,कि अभी फरवरी माह में एक युवक आशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम नूरखेडी थाना गंगौह एक 12 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।मामला पंजीकृत होते ही जैसे ही यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा के संज्ञान में आया,तो उन्होंने थाना बड़गांव प्रभारी को इस बालिका की शिघ्र बरामदगी के निर्देश दे डाले।इधर थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा ने भी एसएसपी के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक टीम लापता बालिका को सकुशल बरामद हेतू तलाश में लगा दी तथा स्वम भी इस बच्ची की तलाश में लगातार दबिशे देते रहे।और काफी मशक्कत के बाद थाना बड़गांव पुलिस ने आखिरकार इस किशोरी को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उसके परिजनों के सुपुर्द दिया,और लड़की को भगाने वाले आशीष नामक युवक को भी पुलिस टीम ने पकड लिया।इस मामले में थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा के दिशा निर्देशों के चलते कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार व रामप्रकाश पांडेय शामिल रहे।इसके अलावा *थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा* की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर शिवकुमार ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए अपने सहयोगी दल के सहयोग दो शातिर वारंटियो दिनेश पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम मिर्जापुर व मनीष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम उमरी मजबता को किया गिरफतार।सभी को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
नई दिल्ली24 अप्रैल26*“AAP में महाभूकंप! संजय सिंह को छोड़ बाकी सभी राज्यसभा सांसद BJP में शामिल होने की तैयारी”
नई दिल्ली24अप्रैल26*“AAP के 3 सांसद टूटे: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल आप से अलग हुए, BJP में विलय का दावा”
रायबरेली24अप्रैल26**डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात*