कानपूर नगर २६ जंवबरी २६ * नशा मुक्ति अभियान अरमापुर थाना क्षेत्र में सिर्फ़ काग़ज़ों पर, ज़मीनी हक़ीक़त में खुला खेल!
कानपूर नगर * गणतंत्र दिवस पर शराब बिक्री पर पाबंदी और पुलिस आयुक्त व डीसीपी पश्चिम के सख़्त निर्देश के बावजूद भी अरमापुर थाना क्षेत्र विजय नगर में बेअसर नज़र आए।
अरमापुर थाना क्षेत्र के विजय नगर चौराहे स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की गलियों में सुबह से ही देशी शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी रही। भोजनालय की आड़ में खुलेआम परोसी जा रही है शराब,
लेकिन कार्रवाई शून्य सूत्रों के मुताबिक संरक्षण के चलते नशे का कारोबार तेज़ है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी की अनदेखी और कथित संरक्षण से अराजकता बढ़ी है।
गणतंत्र दिवस पर पाबंदी के बावजूद शराबियों का “मेला” लगना आम हो गया है, जिससे कानून का डर खत्म और काली कमाई का हौसला बुलंद है।
सवाल साफ़ है,जब ऊपर से सख़्त आदेश हैं, तो नीचे ज़मीनी स्तर पर उन्हें कौन और क्यों कुचल रहा है? अब निगाहें उच्च अधिकारियों की सख़्त कार्रवाई पर टिकी

More Stories
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*
हरिद्वार10.08.2026*दिनांक 01.09.2026 की रामलीला चाउन्ड दिल्ली चलें