सुल्तानपुर २६ जनवरी २६ * शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रयागराज पहुंचे वरुण मिश्र, भाजपा सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप,2027 में विदाई तय : वरुण मिश्र
सुल्तानपुर।जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के समर्थन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी वरुण मिश्र अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के समर्थन में खुलकर आवाज बुलंद की और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
वरुण मिश्र ने कहा कि देशवासी भाजपा सरकार का अहंकार देख रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर सत्ता में आई सरकार अब अधर्म के मार्ग पर चल रही है और संतों के प्रति भी संवेदनहीन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे सम्मानित धर्मगुरुओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है,वह लोकतंत्र और सनातन परंपराओं के खिलाफ है।कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और अब देश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा सरकार की विदाई तय है।इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे,जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*