[26/07, 4:46 pm] Monu shivrajpur: *प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 26 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
उप कृषि निदेशक कानपुर नगर चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को प्रदेश के समस्त जनपदों में लागू किये जाने हेतु अधिसूचना शासन द्वारा जारी की जा चुकी है। उक्त योजना में गैर ऋणी कृषकों की भागीदारी बढ़ाने में कामन सर्विस सेन्टर की भूमिका महत्वपूर्ण है। खरीफ 2023 मौसम योजनान्तर्गत पंजीकरण कराये जाने हेतु 31 जुलाई, 2023 अंतिम तिथि है।
उन्होंने तत्क्रम में जिला प्रबन्धक, कामन सर्विस सेन्टर कानपुर नगर को निर्देशित किया है कि संदर्भित योजनान्तर्गत गैर ऋणी कृषकों का बीमा करने हेतु प्रत्येक सी०एस०सी० का लक्ष्य निर्धारित करते हुये अधिक से अधिक कृषकों को योजनान्तर्गत आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।
——————-
[26/07, 4:47 pm] Monu shivrajpur: देश भर में मौसम प्रणाली:
गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, जबलपुर और पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है, जो अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र का केंद्र है, और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण कोंकण तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। दक्षिणी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कतरनी क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर 17° उत्तर अक्षांश के बीच चल रहा है
कृषि मौसम वैज्ञानिक
[26/07, 4:47 pm] Monu shivrajpur: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं एक्रिपाम योजना, सस्य विज्ञान विभाग
च०शे०आ०कृषि एवं प्रौ०वि० वि०,कानपुर।
दिनांक- 26.07.2023
अधिकतम (डिग्री०से०) : 36.2 (+0.8)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 25.4 (+0.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 83 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 53 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 6.5 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- उत्तर-पूर्व
वर्षा (मि०मी०) : 3.7
पूर्वानुमान :
च० शे० आ० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिनांक 26-30 जुलाई 2023 को मेघ गर्जना एवं बज्रपात के साथ हल्की बर्षा होने की संभावना है।
डॉ०यस०यन० सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर
[26/07, 5:52 pm] Monu shivrajpur: *अपडेट*
*ASI के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई क्षति नहीं होगी। ASI सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा, कल अदालत इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फिर से सुनवाई करेगी: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन, प्रयागराज*
[26/07, 5:53 pm] Monu shivrajpur: 🆔बिहार: बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
कटिहार SP ने बताया, “लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 घायल हैं। DM मौके पर मौजूद हैं।”
[26/07, 5:55 pm] Monu shivrajpur: सूचना विभाग कानपुर नगर
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 26 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ एवं राज्य परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा यू-डायस पोर्टल पर मदरसों द्वारा डाटा फीडिंग का कार्य समयान्तर्गत पूर्ण न किये जाने के सम्बन्ध में डाटा फीडिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर द्वारा 118 ऐसे मदरसों की सूची उपलब्ध करायी गयी है, जिनके द्वारा यू-डायस पोर्टल पर अब तक डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। जबकि इस सम्बन्ध में सम्बन्धित मदरसों को विभिन्न पत्रों एवं कार्यालय स्तर से दूरभाष के माध्यम से अनेको बार निर्देशित किया जा चुका हैं।
उन्होंने उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्याे को सूचित किया है कि वह अपने-अपने मदरसे से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर दिनांक 30 जुलाई, 2023 तक अपडेट कराते हुये सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित मदरसों के यू-डायस नम्बर को पोर्टल से हटाये जाने सम्बन्धी कार्यवाही कराते हुये उनकी मान्यता प्रत्याहरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये सम्बन्धित मदरसा प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सम्पूर्ण उत्तरदायी होंगे।
——————-
[26/07, 6:49 pm] Monu shivrajpur: दि 30/31 मार्च की रात को बांसमंडी कोपरागंज में भीषण अग्निकांड से प्रभावित टावरों में ए आर टावर व मसूद कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए पिछले एक सप्ताह से कार्य चल रहा है ।
अब इन दोनो टावरों को गिराने के लिए एक मशीन आई है जिससे इस कार्य में और तेजी आएगी ।
[26/07, 6:50 pm] Monu shivrajpur: ज्वाइन कमिश्नर ऑफ पुलिस एवं एल्डर कमेटी व प्रत्याशियों की बैठक में तय हुआ कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 22 अगस्त को होगे
[26/07, 6:51 pm] Monu shivrajpur: *हैवानियत की सारी हदें पार:5 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के बाद मरा समझ मिट्टी में दबाया, हालत गंभीर*
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हदें पार करने वाली घटना सामने आई है।आरोप है कि मासूम के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया।उसे मरा समझकर मिट्टी में दफनाकर भाग गए।घर से गायब हुई बच्ची की तलाश में पहुंचे परिजनों को बच्ची तालाब के पास लहूलुहान हालत में मिली।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजनों की सूचना से एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का है।यहां की रहने वाली एक महिला ने अपनी 5 साल की बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले रिंकू, लवकुश और अमरीश पर बच्ची के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है।आरोपी बच्ची को घर से बहला-फुसलाकर उठा ले गए थे,जिसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ गैंगरेप किया।इसके बाद बच्ची को मृत समझकर एक तालाब के पास मिट्टी में दबा दिया था,लेकिन तलाश के बाद बच्ची का पता चल गया।बच्ची की ऐसी हालत देखकर कोहराम मच गया,जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना पर एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 5 वर्षीय बच्ची की गायब होने की सूचना मंगलवार देर शाम रामनगर थाने पर प्राप्त हुई थी,जिस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई, पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि बच्ची दोपहर से ही पिता के पास नहीं है।उस बच्ची की उम्र का एक लड़का जिसने बताया कि बच्ची को उसका पिता रिंकू वर्मा लेकर गया है। इसके बाद रिंकू वर्मा की तलाश कर उससे पूछताछ की गई और उसके घर की तलाशी ली गई, जिस पर पता चला कि बच्ची को ले जाने में उसकी संलिप्तता है।जिस पर हमारी डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची।आरोपी से पूछताछ में उसने उस स्थान को दिखाया जहां पर उसने बच्ची को छोड़ा था।वहां तलाशी के बाद बच्ची बरामद हुई,जिसका मेडिकल करवाने के बाद, अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाई की जा रही है।
[26/07, 7:18 pm] Monu shivrajpur: *दरोगा ने बेटे को फोन कर कहा,अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो,पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या*
लखनऊ।पुलिस लाइन में तैनात 54 वर्षीय दरोगा ज्ञान सिंह यादव ने मंगलवार देर रात बेटे को फोन कर कहा कि मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो। कुछ देर बाद न्यू हैदराबाद में किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।अनहोनी की आशंका पर बुधवार सुबह परिजन न्यू हैदराबाद पहुंचे। खिड़की से देखा तो बिस्तर पर खून से सना शव पड़ा नजर आया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बता दें कि कन्नौज के रहने वाले ज्ञान सिंह यादव का परिवार कानपुर के श्यामनगर में रहता है।ज्ञान सिंह यादव 1988 बैच के सिपाही थे,जो प्रमोशन के बाद दरोगा हुए थे। ज्ञान सिंह यादव वर्तमान में पुलिस लाइन लखनऊ में तैनात थे।न्यू हैदराबाद में किराए पर अकेले रहते थे।फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जाकर छानबीन की। पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।ज्ञान सिंह यादव कुछ समय पहले एक हादसे का शिकार हुए थे,जिसमें उनको गंभीर चोट आई थी। काफी इलाज के बाद भी अभी ज्ञान सिंह यादव सही से चल नहीं पा रहे थे। इतना जरूर था कि वह कार्यालय में बैठकर नौकरी कर ले रहे थे।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दाहिनी कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मारी गई। गोली भीतर फंसी हुई मिली।
ज्ञान सिंह यादव के बेटे ध्रुव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात लगभग 12 बजे पिता ने फोन किया था। घबराए हुए थे। तभी कुछ आशंका हो गई थी। इसलिए वह और अन्य परिजन कुछ घंटे बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। सभी लोग सबसे पहले उनके घर पहुंचे। शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दरोगा ज्ञान सिंह यादव के परिजनों ने ज्यादा कुछ बातचीत करने से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक ज्ञान सिंह यादव ने रात में बेटे के अलावा भी अपने तीन चार रिश्तेदारों को फाेन किया। सब से एक जैसी ही बातें की। बहकी-बहकी बातें सुनकर सब हैरान थे।पुलिस को परिजनों ने बताया कि जब कॉल की थी तो वह बेहद परेशान लग रहे थे। उनसे कई बार परेशानी की वजह पूछी गई,लेकिन नहीं बताया। वहीं सुसाइड नोट भी नहीं मिला। इसलिए खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।घटना के बाद परिजन कयास लगा रहे थे कि कहीं खुदकुशी के पीछे अस्वस्थता या नौकरी से संबंधित तो नहीं है।
अजीबोगरीब बातचीत करने के बाद ज्ञान सिंह यादव ने अधूरी बातचीत के दौरान ही कॉल कट कर दी थी। बेटे ध्रुव ने उनको कई बार कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि उसी वक्त आशंका हो गई थी कि ज्ञान सिंह यादव ने कुछ कर लिया है। बाद में आशंका सही साबित हुई। घटना के बाद से उनकी पत्नी गीता, बेटा व अन्य परिजन बदहवाश हो गए।
[26/07, 7:18 pm] Monu shivrajpur: उतरांव पुलिस पर थाने में लड़कियों को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, सीएम कार्यालय जाकर की शिकायत
प्रयागराज। उतरांव थाने की पुलिस पर थाने में निर्वस्त्र कर पीटने का संगीन आरोप लगा है। चार सगी बहनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत के बाद मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर जाकर प्रार्थना पत्र दिया। इन बहनों ने दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने थाने में पीटने के आरोप को झूठा करार देते हुए कहा कि शांति भंग में चालान किया गया था। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर एसीपी हंडिया ने प्रकरण की जांच शुरू की है।उतरांव इलाके में बसगिद गांव की चार बहनों में तीन शहर में रहती हैं। एक बहन गांव में मां और भाई के साथ है। आरोप है कि शुक्रवार को गांव में पड़ोसियों ने मां व बेटे-बेटी से मारपीट की। दूसरे दिन शहर से तीनों बहन गांव पहुंची तो पुलिस घर आ गई। पुलिस चारों बहन को थाने ले गई।
उतरांव थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद एक तरफ से चारों बहन और दूसरी तरफ से तीन महिलाओं को थाने लाकर शांति भंग की धारा 151 में चालान किया गया था। इससे इतर, जमानत पर रिहा होने के बाद चार सगी बहनों ने सोमवार को शहर आकर पुलिस उपायुक्त के सामने आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने ले जाकर निर्वस्त्र कर पीटा। जन सुनवाई कर रहे डीसीपी यमुनानगर संतोष मीना ने एसीपी हंडिया सुधीर कुमार को जांच सौंप दी।
एसीपी ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद ही वह बता सकेंगे कि सच्चाई क्या थी। पुलिस उपायुक्त से शिकायत के बाद मंगलवार को चारों बहनों ने अपने भाई के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। वहां अधिकारियों के सामने उतरांव पुलिस पर थाने में निर्वस्त्र कर डंडे और बेल्ट से पीटने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। इसके पहले भी इनमें एक बहन के साथ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज किया गया था जिसमें एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी नहीं पकड़े गए।FTR
[26/07, 7:56 pm] +91 87953 81918: *कानपुर ब्रेकिंग*
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला युवक का शव
परिजनों ने जताई हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
घर से पांच सौ मीटर दूरी पड़ा था शव
परिजनों ने बताया की दोपहर दो बजे निकला से घर से बाहर
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कों भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पूरा मामला बिठूर थाना क्षेत्र के होरा बांगर गांव का है।
[26/07, 8:44 pm] Monu shivrajpur: *आगरा*
*आगरा में 5 बच्चे तालाब में डूबे, 2 की मौत, पुलिस 3 बच्चों की लगातार कर रही तलाश, खेलते-खेलते तालाब में डूबे थे पांचों बच्चे, फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र की घटना।*
[26/07, 8:54 pm] Monu shivrajpur: पुरवा मीर / महाराजपुर….!
पीएनसी की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा…!
जिम्मेदार बने अनजान,बड़े हादसे का इंतजार…!
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवा मीर ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस चौकी के सामने पीएनसी द्वारा डलवाए गए बड़े-बड़े पाइप बने जान के दुश्मन…!
एनएचआई की अनदेखी, कई मोटरसाइकिल चालक गिरकर हुए घायल…!
वाहनों को निकलने में हो रही परेशानी…!

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी