कानपुर26अप्रैल*आशा वर्करों ने विधायक राहुल बच्चा सोनकर को ज्ञापन सौंपा
*शिवराजपुर में विधायक को ज्ञापन सौपती आशा वर्कर*
बिल्हौर (शिवराजपुर ) चार माह से आशा वर्करों का मासिक भुगतान नहीं पहुंच सका जिससे परेशान आशा वर्करों ने बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर को ज्ञापन सौंपा है
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अनुज दीक्षित की अनुपस्थित में बीसीपीएम एनएम कुसुम यादव को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा था।
बुधवार को शिवराजपुर पहुंचे विधायक राहुल बच्चा सोनकर को एक सैकड़ा आशा वर्करों ने ज्ञापन सौंपकर जिले के अधिकारियों से भुगतान प्रक्रिया करवाने की मांग की है।
भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने बताया की आशा वर्करों न भुगतान प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन दिया है। विधायक ने तत्काल कानपुर जिलाधिकारी विशाख अय्यर से फोन पर बात करते हुए आशा वर्कर भुगतान के लिए बात कही है।साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को सुचारू ढंग से संचालन करने को कहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशा कुशवाहा, रेखा पाल, मीरा पाल,लालता कटियार,उमा कटियार,स्मृति कटियार,शशी सैनी,आदि एक सैकड़ा से अधिक आशा वर्कर मौजूद रही

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
कौशाम्बी13मई26*एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई*
रोहतास13मई26*सनबीम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं सी.बी.एस.ई,में जिले व स्कूल का नाम किया रौशन।*