कानपुर13अप्रैल*शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक का दौरा आशा वर्कर को सम्मानित किया
शिवराजपुर सीएचसी में विधायक ने औचक निरीक्षण कर मिली खामियों के बारे डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई है।साथ ही विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने आशा वर्करों को माला पहनाकर सम्मानित किया जिनमे आशा वर्कर आशा कुशवाहा अनीता पाल रेखा ममता आदि।
बुधवार को बिल्हौर भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने सीएचसी में औचक निरीक्षण कर साफ सफाई के बारे में जानकारी ली।विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने बताया की शिवराजपुर सीएचसी की कई दिनों से आशा वर्करों से डॉक्टर द्वारा अवैध वसूली को लेकर सिकायते मिल रही थी।जिसके कारण निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय सरकारी अभिलेखों की जांच की गई है।और अवैध वसूली की मिली शिकायत के चलते डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई है।क्षेत्र के दूर दराज से इलाज कराने आए मरीजों को सरकारी मेडिसिन वितरण के लिए बोला गया है बाहर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों और बल्ड जांच के नाम पर वसूली करने वाले पर शक्त कार्यवाही की जायेगी।साथ में मौजूद शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई ने भी डॉक्टरों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है।सीएचसी प्रभारी अनुज दीक्षित ने बताया कि भाजपा विधायक ने निरीक्षण किया था जो खामियां मिली है इनपर उन्होंने नाराजगी जताई है हमारे द्वारा डॉक्टरों को शक्त निर्देश दिए गए है आगे से कोई कमी नहीं मिलेगी।शिवराजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग शुक्ला अंकित त्रिपाठी प्रदीप सिंह गौरव शुक्ला हिमांशु अग्निहोत्री रोहित कटियार शिवा अग्रवाल के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*