कानपुर11अक्टूबर24*रियाहसी इलाके के एक मकान की चौथी मंजिल पर चल रहे मोमबत्ती के कारखाने में लगी आग
कानपुर के बांसमंडी में वासा मोमबत्ती कारखाने में भीषण आग लग गई । आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरन्त एक्शन लेते हुए आग पर काबू पा लिया । घनी बस्ती के बीच आवासीय बस्ती की चौथी मंजिल पर चल रहा था कारखाना*…
*👉संबंधित थाना पुलिस एवं फायर इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने सूचना के दस मिनट के अंदर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए । उन्होंने बताया की चार मंजिला इमारत में नीचे पूरा परिवार रहता था और ऊपर मोमबत्ती का कारखाना चल रहा था*
*👉फायर इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने बताया की विभिन्न फायर स्टेशन की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जिसमे लाटूश रोड फायर स्टेशन से 3 गाडियां दो छोटी वाटर कैनन और एक बड़ी वाटर वाउजर, के साथ फजलगंज से 2 गाडियां, मीरपुर से 1 गाड़ी, व कर्नल गंज से 2 गाड़ी मौके पर पहुंची,फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।*
*👉रिहायशी इलाके में चल रही मोमबत्ती फैक्ट्री का क्या कारण..?*
*जांच का विषय*….?
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल