कानपुर 5 अप्रैल*आदर्श महिला मंडल ने मनाया महिला सम्मान समारोह*
कानपुर महानगर आदर्श महिला मण्डल संस्था(रजिस्टर्ड) द्वारा गुलाब राज गेस्ट हाउस किदवई नगर में महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में शक्ति स्वरूपा सम्मान किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कमलावती सिंह ( प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण उत्थान एवं सुरक्षा को लेकर अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही वादा किया कि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की आवाज हम तक आने पर उन्हें भरपूर साथ दिया जाएगा। तथा उनका सहयोग किया जाएगा । महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया तथा आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं को संगठित करने का काफी अरसे समय से संघर्ष करने को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट किया संस्था की अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि कमलावती सिंह का माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में अतिथि महेश त्रिवेदी भाजपा विधायक और पूनम कपूर ( महिला आयोग सदस्य ) मोना शुक्ला ( महिला मोर्चा प्रभारी ) मीरा सिंह भदोरिया ( महिला मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ) दीप्ति सिंह ( संस्था की संरक्षिका) का स्वागत अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव के द्वारा माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया संस्था द्वारा अध्यापिका प्रशासनिक डॉक्टर,अधिवक्ता,समाज सेविका क्षेत्रमें कार्य कर रही लगभग 200 महिलाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन धीरज श्रीवास्तव ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ,जानकी सिंह, रवीना सिंह ,अलका कालरा कनिका मिश्रा ,रीता वर्मा, दीपांशु पांडे, सुमित श्रीवास्तव ,विशाल वाजपेई , सत्येंद्र श्रीवास्तव, राजेश दुबे, धर्मेंद्र चौधरी, अरुणेश निगम ,कोषाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ,आदि लोग मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम