कानपुर 27मार्च *नगर में 01 आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 46 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत
कानपुर नगर:- 27 मार्च 2023(सू0वि0)
उ0प्र0 के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने जनपद कानपुर नगर में 01 आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 46 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत सेतुओं के नये कार्यों हेतु जनपद कानपुर नगर में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर सम्पार संख्या- 0-240ए, दादा नगर के पास प्रस्तावित दूसरे 02 लेन समानान्तर रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु रू0 46 करोड़ 81 लाख 71 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना हेतु रू0 11 करोड़ 70 लाख 43 हजार की धनराशि भी उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गयी है। आर0ओ0बी0 का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा।
जनपद कानपुर नगर में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर सम्पार संख्या- 0-240ए, दादा नगर के पास प्रस्तावित दूसरे 02 लेन समानान्तर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी और सफर आसान हो सकेगा।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*