अबोहर, पंजाब 27 मार्च* ड्राईवर व कंडक्टरों से लूटपाट करने वाले पति-पत्नी को जेल भेजा।
रिपोर्ट – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, पंजाब 27 मार्च* थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ड्राईवरों व कंडक्टरों से लूटपाट करने वाले पति-पत्नी हेमलता पत्नी गुर्रपीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मीतपाल सिंह वासी नजदीकी शोली धर्मशाला बस स्टेंड अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ड्राईवरों व कंडक्टरों से लूटपाट कर व ब्लैकमेल कर पैसे छीनने के आरोप में कैंटर चालक काला पुत्र रमेश वासी बोहाना जिला सोनीपत के ब्यानों पर मुकदमा नंबर 29, 22-3-2023, भादस की धारा 384, 385, 506, 34 आईपीसी के तहत हेमलता पत्नी गुर्रपीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मीतपाल सिंह वासी नजदीकी शोली धर्मशाला बस स्टेंड अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज
वाराणसी7अगस्त26*गंगा और वरुणा का जलस्तर उफान पर, घाटों की सीढ़ियां जलमग्न