कानपुर 27मई25*में मेट्रो का काम कर रही तुर्किए (Turkiye) की एक कंपनी ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये लेकर भाग गई.
कंपनी के स्थानीय ऑफिस में ताला लगा हुआ मिला है. मौके पर मौजूद गार्डों ने कहा कि हमारी सैलरी दिए बिना ही कंपनी चली गई.
वहीं, ठेकेदारों का आरोप है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कंपनी के अधिकारियों ने फ़ोन उठाना बंद कर दिया था. बार-बार पूछने पर और फोन करने पर अब शहर छोड़ कर भाग गए. पीड़ितों ने ‘आजतक’ के कैमरे पर भी कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.
इस बीच एक ठेकेदार ने कंपनी का लेटर दिखाते हुए कहा कि कैसे अधिकारियों ने उन्हें बोला था कि 30 से 40 परसेंट का डिस्काउंट दो तो ही पेमेंट करेंगे. मगर अब सब गायब हैं. ठेकेदारों का आरोप है कि यूपीएमआरसी से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई. फिलहाल, जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है.
More Stories
मथुरा 2 अक्टूबर 26* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भरी हुंकार, 11सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26*नई दिल्ली में सजा इंटरनेशनल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2026 का मंच उद्यमियों को मिला सम्मान
मथुरा 2 अक्टूबर 2026*पानी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती