कानपुर नगर8अगस्त24*पश्चिम जोन में आगामी त्यौहार चेहल्लुम के दृष्टिगत मीटिंग*
*आज दिनाँक 08.08.2024 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम कानपुर नगर, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत आगामी त्यौहार चेहल्लुम के दृष्टिगत ताजियादार कमेटी के सदस्यों साथ बैठक की गयी, ताजिया जुलूस के दौरान होने बाली समस्याओं को सुना एवं उसके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया,जुलूस आयोजको से त्यौहार को शान्तिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की गई, जुलूस को परम्परागत रास्तों से निकालनें , साउंड एवं ताजियो को निर्धारित मानक के अनुसार रखने व जुलूस के दौरान किसी प्रकार के अप्रिय नारे न लगानें के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया साथ ही थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरो से जुलूस की निगरानी में जुलूस सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया, इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, थाना प्रभारी रावतपुर मौजूद रहे |*

More Stories
अबोहर पंजाब20जुलाई26*डीएसपी कमांड सैंटर फाजिल्का सतिंद्र कुमार बने एस.पी.
लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*