कानपुर नगर7अक्टूबर24**पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की,
सम्बन्धित अधिकारियो को आगामी त्यौहार व यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
आज दिनाँक 07.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय कल्यानपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी त्यौहार नवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपायुक्त ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को नवरात्रि के दौरान शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नवरात्रि के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
इसके अलावा, पुलिस उपायुक्त ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नवरात्रि के दौरान शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करेगा इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम उपस्थित रहे |

More Stories
नैनीताल4मई26*पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में लालकुआँ में भाजपा की जीत पर जश्न
अलीगढ़4मई26*बंगाल जीत पर इगलास (अलीगढ़) में जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
कानपुर नगर4मई26*बंगाल में हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया