कानपुर नगर3अक्टूबर24*सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु पैदल गश्त व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पनकी क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
आज दिनाँक 03.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना पनकी क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा28मई26* थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा दी गई बाईट -*
हरदोई28मई26*आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन तक बाधित रह सकती है आपूर्ति*
मथुरा 28 मई 26*धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*