कानपुर नगर13जुलाई26* मनसुखलाल लाल सर्वोदय इंटर कॉलेज में दर्जनों पेड़ रोपे गए 200 का लक्ष्य*
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर/बिल्हौर शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र में शासन के निर्देश पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाने का पौधरोपण कर संदेश दिया जा रहा है।

सुघरदेवा गांव ग्राम सचिवालय परिसर में ग्राम प्रधान पति हरिपाल नंदे बिरामऊ ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक अवनीश कटियार ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। हरिपाल नंदे ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में करीब एक सैकड़ा पौधे गांव की गौशाला परिसर में लगाए जाएंगे।जिससे गौशाल में हरियाली बढ़कर स्वच्छता की गौशाला बढ़ेगी,

*मनसुखलाल सर्वोदय इंटर कॉलेज कामा शिवराजपुर में भी पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाल एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता शिक्षक विपिन पाल ने विद्यालय परिसर में दर्जनों पौधे रोपे उनकी देखरेख का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों से मिलने वाली स्वच्छ वायु मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, आसपास का वातावरण भी शुद्ध एवं सुंदर होगा।अभियान के तहत लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की जा रही है।इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने गांव खलिहान में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।,

More Stories
*बांदा 13 जुलाई 26*थाना चिल्ला पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से बची एक अनमोल जान ।
कानपुर नगर13जुलाई26*कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
पूर्णिया बिहार 13 जुलाई 26 डीएम के निर्देश पर बायसी में खाद्य पदार्थों की औचक जांच, मिठाइयों के सैंपल लिए गए