भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर13जुलाई26*लोदीपुर थानान्तर्गत वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 04 मोटरसाइकिल सहित 03 अपराधी गिरफ्तार।
भागलपुर पुलिस द्वारा कांड में चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन में, तथा नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में लोदीपुर थाना पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लोदीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोढा के निवासी पवन मंडल पिता-मेदी मंडल के मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में कांड दर्ज कर, मामले का उद्भेदन करते हुए वाहन चोरी गिरोह से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त 01. राहुल कुमार पिता-संतोष सिंह सा०-गंगाती जहाँगीर 02. मिथुन कुमार पिता-तेजनारायण पंडित सा०-रजन मोड़ दोनों थाना-पत्थरगामा जिला-गोंडा 03. देवानंद कुमार पिता-गोपाल मंडल सा०-अरसंडा थाना-धनकुंड जिला-बांका तीनों अभियुक्तों के निशानदेही एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान चोरी की कुल चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई। इनमें प्राथमिकी में अंकित चोरी गई एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में अग्रतर विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।इस संबंध में लोदीपुर थाना कांड संख्या-122/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी: 01. राहुल कुमार पिता-संतोष सिंह सा०- गंगाती जहाँगीर।02. मिथुन कुमार पिता-तेजनारायण पंडित सा०-रजन मोड़ दोनों थाना-पत्थरगामा जिला-गोंडा।03. देवानंद कुमार पिता-गोपाल मंडल सा०-अरसंडा थाना-धनकुंड जिला-बांका।
बरामदगीः-01. मोटरसाइकिलः-04।छापामारी दल की विवरणी:-
पु०नि० जितेन्द्र कुमार लोदीपुर थाना।पु०अ०नि० राजाश्याम गुप्ता लोदीपुर थाना।पु०अ०नि० सुनिल कुमार लोदीपुर थाना। पु०अ०नि० नीलू कुमारी लोदीपुर थाना। पु०अ०नि० अस्लेखा कुमारी बाईपास थाना।

More Stories
कानपुर नगर13जुलाई26*मनसुखलाल लाल सर्वोदय इंटर कॉलेज में दर्जनों पेड़ रोपे गए 200 का लक्ष्य*
लखनऊ13जुलाई26*विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा
मथुरा 13 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*