कानपुर नगर 18मई26*कानपुर में दबंगों का तांडव! अवैध खनन के विरोध पर घरों में तोड़फोड़ और फायरिंग
🎤 यूपीआजतक विशेष रिपोर्ट
रिपोर्ट – रेश्मा बेगम, कानपुर नगर
📞 8429506210
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक।
कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध खनन के विरोध पर दबंगों का तांडव देखने को मिला। आरोप है कि गांव में घुसकर दबंगों ने कई घरों में तोड़फोड़ की, ग्रामीणों के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।
देखिए ये खास रिपोर्ट।
कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के कैंधा अकबरपुरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अवैध खनन का विरोध करने पर दबंगों ने गांव में हमला बोल दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ गांव में घुसे और घरों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक दबंगों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
🎤 बाइट – एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह
“मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अब देखना होगा कि फरार आरोपी कब तक पुलिस गिरफ्त में आते हैं।
कैमरामैन के साथ
रेश्मा बेगम
यूपीआजतक, कानपुर नगर

More Stories
पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।