कानपुर नगर 18मई26*साढ़ थाना क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान
कानपुर नगर*साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाही लालपुल पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग एवं शराब चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए शराब तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
चेकिंग अभियान के चलते क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखने को मिला। पुलिस द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात भी जांचे गए तथा लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
साढ से साहिल अली की खास रिपोर्ट

More Stories
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी