भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर18मई26*जनगणना में भागलपुर जिला पहले पायदान पर*
भागलपुर, 18 मई 2026 – भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा सभी जिलों द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि भागलपुर जिला 81 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पूरे बिहार में प्रथम पायदान पर है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जनगणना कार्य में संलग्न भागलपुर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रशंसा एवं सराहना की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आगे भी इसी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला