कानपुर देहात 7 अगस्त 2024 सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा स्थान सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर, कानपुर देहात मे दिनांक 07.08.2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का अयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के टाइम्सप्प्रो (ऐक्सिस बैंक के लिए), ए०एस०वर्ल्ड ग्रप, जी०डी०एक्स० फैस्लिटी एण्ड मैंनमेन्ट सर्विस प्रा०लि०, एटीसी टायर्स लिमिटेड (योकोहामा टायर के लिए एवं बाइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० द्वारा प्रतिभाग किया। मेले में लगभग 104 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 35 अभ्यर्थियों द्वारा प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनान हेतु शशि तिवारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी कानपुर देहात, जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुज यादव (YP) तेज प्रताप सत्यार्थी (वरिष्ठ सहाय) राम किशोर सोनकर (कनिष्ठ सहायक) विनोद कुमार (कनिष्ठ सहायक) एवं सरला द्विवेदी महाविद्यायलय अकबरपुर, कानपुर देहात डॉ नरेन्द्र द्विवेदी० (संरक्षण), प्राचार्य पी०के०मिश्रा, अनिल द्विवेदी (मुख्य काउन्सलर) तथा समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सपन्न कराया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*