कानपुर देहात 27 सितंबर 2024 *पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार पास से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद*
कानपुर देहात।डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध 315 बोर तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगीसापुर अंडरपास के निकट गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी। पुलिस ने उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की और तलाशी ली, जिसमें उसके दाहिनी जेब से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम तिवारी नायक ग्राम खिरवां थाना डेरापुर बताया है। जांच में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। जिसके खिलाफ करीब 8 अलग-अलग मामलों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।डेरापुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। इस विशेष टीम में उप निरीक्षक राहुल कुमार और हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
महोबा 30जून26*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
महोबा 30जून26*🔸मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल
महोबा 30जून26**थाना खन्ना की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*