कानपुर देहात 20 सितम्बर 2024
मूसानगर। नगर पंचायत के गांधी नगर में रास्ते में अवैध निर्माण को हटवाया।
एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ कस्बे के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर में पहुंचकर आम रास्ते में बने अवैध निर्माण को जेसीबी से हटवाया । शुक्रवार दोपहर एसडीएम भोगनीपुर सर्वेश कुमार राजस्व टीम के साथ कस्बे के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर में पहुंचकर आम रास्ते के कब्जे को हटवाया। बताया कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 230 में साठ फीट चौड़ा आम रास्ता दर्ज है। इस पर कस्बे के इलियास ने अवैध निर्माण कर रखा है । उक्त अवैध निर्माण को जेसीबी से हटवाया गया साथ ही लोगों से सरकारी जमीन में निर्माण न करने की अपील की। सीओ संजय सिंह राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार स्थानीय लेखपाल राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*