कानपुर देहात 04 अगस्त 24 *खड्डे में गिरी पीआरवी तीन पुलिस कर्मी घायल*,
कानपुर देहात। सड़क पर अचानक आई नील गाय के आने से रूरा थाने की पीआरवी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। जिससे पीआरवी चालक सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया।
रूरा थाना की पीआरवी 5747 शनिवार की रात लगभग एक बजे सूचना पर भौरा जा रही थी। तभी सिमरामऊ-भौरा मार्ग के बीच में सड़क पर अचानक एक नील गाय आ गई। जिससे पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दस फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर पुलिस जवानों को बाहर निकाला।
हादसे में पीआरवी चालक राघवेंद्र यादव, सिपाही अवनीश कुमार व सौरभ मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए रूरा सीएचसी भिजवाया। साथ ही क्रेन बुलवाकर पीआरवी वाहन को खड्ड से बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*