औरैया6अक्टूबर*समस्त ब्लाकों में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर*
*औरैया* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले जागरूक अभियान के क्रम में बुधवार को जनपद औरैया के समस्त सात ब्लॉक 0परिसरों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विकास खंड अधिकारी, प्राविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर विधिक कार्यक्रम किए गए। आम जनमानस को पंपलेट, स्टीकर बांट कर उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें