औरैया6अक्टूबर*धान क्रय केंद्र खोले जाने को सौंपा ज्ञापन*
*औरैया* बुधवार को ककोर मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु टीम ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ सोनू यादव के नेतृत्व में एवं मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव की संस्तुति पर किसान हित में अपर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के पदाधिकारियों ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को देखते हुए एक ज्ञापन होता है। जिसमें कहा गया है कि हरचंदपुर में धान क्रय केंद्र खोला जाए। आगे कहा है कि क्षेत्र में 15 किलोमीटर के आसपास कोई भी धान क्रय केंद्र नहीं है। जिसके चलते किसानों को दूरदराज की मंडियों में धान ले जाना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहां की उपरोक्त क्षेत्र मैं अधिकांशत्या धान की उपज होती है। अपर जिलाधिकारी ने समस्या को देखते हुए धान क्रय केंद्र खुलवाए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मवीर यादव , जिला सचिव महिपाल सिंह , जिला सचिव संटू यादव , अनपी यादव , आशीष पांडे , मिथिलेश कुमार , मानसिंह एवं राकेश सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री