औरैया30मई*पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाओं ने बट वृक्ष को पूजा*
*महिलाओ ने ब्रत रख कर बिष्णु की विधि विधान से पूजा की*
*फफूँद,औरैया।* सोमवार को कस्बे व गाँवों में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। महिलाएं सुबह से ही सज धज कर घर में पकवान बनाने के बाद वटवृक्ष के नीचे पहुंची। पूजा अर्चना शुरू कर रौली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। बट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा। पूजन अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने सत्यभान सावित्री की कथा सुनी। सुबह से ही बट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। बट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद माँगा।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*