औरैया29जुलाई*विद्यार्थी परिषद ने वृक्षमित्र अभियान चलाकर किया पौधरोपण*
*दिबियापुर,औरैया।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिबियापुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाया जा रहा वृक्षमित्र अभियान जिसमें विद्यार्थी परिषद ने देशभर में करोड़ पौधे लगाने का अभियान लिया है। इसी अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं ने वृक्ष मित्र बनाएं और विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। सभी छात्र छात्राओं को वृक्षों के महत्व उनकी उपयोगिता के साथ-साथ पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया । परिषद के कार्यकर्ता आयुष सिंह जादौन ने वृक्ष मित्र अभियान के बारे में सभी छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया और कहा कि वृक्ष मित्र अभियान के माध्यम से जो अनेक अनेक पौधों का रोपण किया जाता है उनकी अच्छे से देखभाल की जा सकेगी और ज्यादा से ज्यादा पौधे आगे चलकर वृक्ष बनेंगे और उनका लाभ आने वाले सालों में हम सभी को मिलेगा।इसलिए हम सभी लोग वृक्ष मित्र बने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाएं, उनका ध्यान रखे । इस दौरान अक्षत दुबे, हर्षवर्धन , नवीन सिंह ,वैभव जादौन, आदित्य परिहार आदि कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*