औरैया29जुलाई*जैविक पद्धति के माध्यम से कृषि करके उन्नत फसल को किसान उगाये-सदर विधायिका*
*किसानों की आय दोगुनी हो इसलिए सभी किसान गोष्ठी के माध्यम से जागरूक हो व अन्य को भी जागरूक करें- डीएम*
*किसानों को झण्डा वितरण कर किसानों को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों पर झण्डा फहराने की अपील की गई*
*औरैया।* जिला मुख्यालय ककोर स्थित विकास भवन सभागार में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2022 का आयोजन सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया एवं जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सदर विधायिका ने उपस्थित कृषक भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की किसान भाई जैविक पद्धति के माध्यम से कृषि करके उन्नत फसल को उगाये। जैविक कृषि पद्धति को अपनाकर धरती की उर्वरता के साथ ही वर्तमान तथा भावी पीढ़ी दोनों को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। सभी किसान अन्य किसानों को भी इस बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कृषक भाइयों को परंपरागत कृषि के अतिरिक्त कृषि में विविधीकरण अपनाकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहिए। कृषि के अतिरिक्त पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्यानिक खेती, बागवानी आदि अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ने किसानों से वैज्ञानिक तरीका अपनाकर खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोष्ठी के दौरान कृषक भाइयों द्वारा जो भी विषय रखे गए हैं उसका पूरा ध्यान रखते हुए पूरी तत्परता के साथ निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित सरकारी विभाग पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे ।जिला प्रशासन द्वारा कृषक भाइयों को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक ही सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो इसलिए सभी किसान गोष्टी के माध्यम से जागरूक व अन्य को भी जागरूक करें ताकि अच्छी पैदावार हो और जनपद का नाम रोशन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्निकल व नए शोध कि जो जानकारी अधिकारियों व वैज्ञानिकों के माध्यम से प्राप्त हो रही है उसके अनुसार खेती करें अन्य को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती से हटकर सब्जी, फल, फूल की खेती को महत्व दें, इससे आमदनी में इजाफा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेती में जैविक तथा वर्मी खाद का प्रयोग करें ताकि लागत कम हो और पौष्टिकता बढ़ेगी और अच्छी कीमत भी मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए जनपद के किसान भाइयों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा । कृषक भाइयों की छोटी मोटी जो भी कठिनाइयां है उनको कृषि वह अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा ।किसानों को कोई असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। गोष्ठी में विभिन्न विभागों यथा पशुपालन, कृषि, रेशम, मत्स्य आदि के द्वारा किसान हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनका लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन आदि किए जाने से संबंध अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा किसानों को झण्डा वितरण कर किसानों को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों पर झण्डा फहराने की अपील की गई। उन्होंने यह अपेक्षा की कि सभी कृषक बंधु अपने-अपने मिलने वालों को भी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक झण्डा फहराने के लिए जागरूक करें। जिससे आम लोगों के मन में भी राष्ट्रीय भावना जागृत हो। इस दौरान उप कृषि निदेशक व सैकड़ों की संख्या में किसान बन्धु मौजूद रहें।

More Stories
बांदा 12 मई26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
रोहतास12मई26*डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा निगरानी, सतर्कता
कानपुर नगर12मई26*बवासीर के ऑपरेशन में लापरवाही और फिर मौत अस्पताल में हुई