औरैया20अक्टूबर*धान क्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए-एडीएम*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी वित्तीय एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट मानस सभागार में जनपद के समस्त धान क्रय केंद्र एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एजेंसियों को दिशा निर्देश दिए कि धान क्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता न बरती जाए। धान के रखरखाव आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुदृढ़ ढंग से की जाए, जिससे यदि मौसम आदि में बदलाव हो तो धान आदि को सही सलामत रखा जा सके। उन्होंने कहा कि धान को समय रहते व्यवस्था के साथ सेंटर पर पहुंचाया जाए। यदि किसी भी प्रकार से किसानों को परेशानी होगी तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर सहित संबंधित अधिकारी व धान क्रय केंद्र एजेंसी के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री