May 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया16मार्च*बुजुर्ग देवता समान हैं, इनका सम्मान करें-जिलाधिकारी*

औरैया16मार्च*बुजुर्ग देवता समान हैं, इनका सम्मान करें-जिलाधिकारी*

औरैया16मार्च*बुजुर्ग देवता समान हैं, इनका सम्मान करें-जिलाधिकारी*

*औरैया।* ऑक्सफोर्ड शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में आनेपुर वृद्धाश्रम में समाजसेवियों एवं वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा घर के बुजुर्ग देवता समान हैं। इनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य होता है वृद्धजन अपनी मर्जी से नहीं आती बल्कि पीड़ित और प्रताड़ित होते हैं जिन घरों में वृद्धों का सम्मान होता है उन घरों में सुख समृद्धि दिनों दिन बढ़ती है उन्होंने कहा मैं और मेरा प्रशासन वृद्धा आश्रम के लिए लगातार सहयोग करता रहेगा जिससे बुजुर्गों को किसी तरीके का परेशानियों का सामना ना करना पड़े। समाजसेवी संस्थाओं को चाहिए मिशन बनाकर वृद्धों के सम्मान के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएं। जिससे समाज में फैली कुरीतियों को खत्म कर भारतीय सभ्यता में लोग जीने लगे। पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण करने वाले लोगों के लिए ऐसी नजीर बने ।समाज में लगातार हो रहे वृद्धा उत्पीड़न को समाप्त किया जा सके। कार्यक्रम के संयोजक हर्षवर्धन शुक्ला ने कहा मेरे संस्थान द्वारा कई जनपदों में वृद्धा आश्रम चलाई जा रहे हैं औरैया जनपद का वृद्ध आश्रम सबसे अच्छा है , यहां के बुजुर्गों से मिलकर माता पिता जैसा आशीर्वाद मिलता है , मैं भविष्य में और बेहतर सुविधाएं देकर सहयोग करूंगा। कार्यक्रम में पधारे कवियों ने अपनी कविताएं पढ़कर वृद्धों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कभी ओम प्रकाश अज्ञात , राम विलास वर्मा , हास्य कवि कवित्री पल्लवी गौरव त्रिपाठी, दुर्गेश अवस्थी, अजय अंजाम, अभिनेता अपनी-अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। टीवी कलाकारों ने जल मिशन नशा मुक्ति वृद्ध वृद्धों पर हो रहे अत्याचार पर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसके बाद जिलाधिकारी ने पत्रकार एवं समाज सेवियों वृद्धों को शाल ओढाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय अंजाम , अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा , अमरपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा , ओबीसी प्रतिभा शुक्ला , शशि मोहन , नरेंद्र पाल , राम बेटी के अलावा नगर पालिका अधिशाषी अभियंता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ओम प्रकाश शुक्ला अज्ञात एवं अजय अंजाम ने किया।

Taza Khabar