औरैया16अक्टूबर*पीबीआरपी दिबियापुर में सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला गया*
*दिबियापुर,औरैया।* सड़क सुरक्षा की गोष्टी का शुभारंभ पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर में हुआ।जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी औरैया और विशिष्ट अतिथि मे रिजिनल इंस्पेक्टर बलवंत सिंह यादव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि देश एवं प्रदेश में प्रति वर्ष हो रहे सड़क दुर्घटना सहित होने वाली मौतें एवं घायलों की संख्या पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट जरुर लगाएं। विशिष्ट अतिथि ने गोल्डन आवर के महत्व पर चर्चा की। कहा कि अगर सिर पर चोट लगी हुई है तो दूर भागने के बजाए किसी नजदीक के चिकित्सालय पर ले जाएं। विद्यालय की प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है जिसका मुख्य कारण नशा एवं हेलमेट का उपयोग नहीं करना है। उन्होंने कहा कि परिवार के मनुष्यों का दायित्व बनता है कि वे अपने बच्चों को तब तक वाहन चलाने न हो जाये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप, आशीष राज, संगीता दीक्षित, दिव्या दिवाकर समेत समस्त स्टॉफ मैजूद रहा।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।