औरैया14नवम्बर*तर्रई गांव में बुखार का प्रकोप,एक किसान की मौत*
*गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित:चैन की नींद सो रहा स्वास्थ्य विभाग*
*फफूँद,औरैया।* ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तर्रई में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है।बुखार से पीड़ित एक किसान की रविवार रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे ग्रामीणों में दहशत है।तमाम ग्रामीण बुखार से पीड़ित होकर झोला छाप डाक्टरों का सहारा लेकर इलाज करा रहे हैं।ग्रामीणों ने गांव में साफ सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है।
ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तरई के गांव तरई में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है।बुखार से पीड़ित गांव निवासी किसान सिद्ध नारायण अग्निहोत्री की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले गये जहां से उन्हें कानपुर हेलट रेफर कर दिया गया जहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी श्रीकृष्ण, राम प्रकाश, ब्रजेश कुमारी, सपना, बीना देवी, अशोक कुमारी, माया देवी, राम प्रसाद समेत लगभग पचास से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं और झोला छाप डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया की गांव में जगह-जगह गंदगी होने से मच्छर की तादाद बहुत बढ़ गई है। प्रधान और सचिव से कहने के बाद भी सफाई और फॉगिंग नही कराई गई, जिससे बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी आंखे बन्द किए बैठा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम भेजे जाने के साथ ही सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*