औरैया10अप्रैल*दस साल की फातिमा नाज़ ने रखा पहला रोज़ा*
*जीवन का पहला रोज़ा रख अल्लाह से की दुआ*लोगों ने हौसला अफ़ज़ाई कर दी मुबारकबाद*
*फफूंद,औरैया।* इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमज़ान का आज नौवां रोज़ा है इस्लाम धर्म मे इस महीने की बड़ी अहमियत और फ़ज़ीलत है ये महीना रहमत,बरकत और मग़फ़िरत का महीना है जिसमें एक महीने के रोज़े मुसलमानों पर फ़र्ज़ किये गए इसी क्रम में नगर की एक दस साल की बच्ची ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखकर अपने ख़ुदा को राजी कर इफ्तार के वक़्त दुआ मांगी।
रविवार को नगर के मुहल्ला भराव निवासी रईस अहमद की दस वर्षीय बेटी फ़ातिमा नाज़ ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा और अपने ख़ुदा को राजी कर अपनी नेकियों में इज़ाफ़ा किया जबकि इफ्तार के वक़्त फ़ातिमा ने अल्लाह से अपना रोज़ा क़ुबूल होने की दुआ मांगी, जीवन का पहला रोज़ा रखने पर फ़ातिमा नाज़ बहुत खुश दिखीं और अपने पहले रोज़े को लेकर वह पहले से ही उत्साहित थीं। जीवन का पहला रोज़ा रखने पर फ़ातिमा नाज़ की उनके माता पिता,परिवार वालों तथा उनके चाहने वालों ने हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उन्हें रोज़े की मुबारकबाद पेश की।

More Stories
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार
नई दिल्ली29जून26*गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता_*
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।