औरैया04मई*ट्रैक्टर पलटा बाल- बाल बचा चालक*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर स्थित भूसे से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया। गलीमत यह रही की ट्रैक्टर चला रहा चालक बाल-बाल बच गया।
महिपाल सिह पुत्र गजराज सिह निवासी तेजपुर थाना अजीतमल भूसा लेने बुधवार को कंचौसी गये हुये थे। कंचौसी से भूसा लेकर दोपहर को वापस आ रहे थे। जैसे ही फफूंद दिबियापुर मार्ग पर स्थित भाग्यनगर गांव के पास में पहुंचे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गलीमत रही की टैक्टर चला रहा चालक बाल- बाल बच गया। अन्यथा बड़ी घटना भी घट सकती थी।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*