औरैया 26 दिसम्बर *नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका*
*अछल्दा,औरैया।* निचली नहर गंग के पुल के नीचे रविवार सुबह एक शव लोगों ने नहर पुल के नीचे फसा देखा और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद शव को बहार निकलवाया। शव महिला का होने की पुष्टि के बाद पुलिस जांच में जुटी है। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
अछल्दा कस्बा से गुजरी नहर मे सुबह के करीब एक शव नहर पुल के नीचे में बहता हुआ लोगों ने देखा। इसके बाद घटना की सूचना अछल्दा पुलिस को लोगों ने दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को बहार निकाला और पोस्टमार्टम के लिए औरैया
भेजा दिया थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया पुलिस मौके पर गई और शव को नहर से निकलवाया। शव किसी महिला का था। जिसका आधा शरीर नग्नावस्था मे था शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है जो कि जनपद इटावा के भरथना की तरफ से नहर में बहे कर आया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया