औरैया 26 अप्रैल *महिला को मारपीट कर घर से निकाला, दी तलाक की धमकी*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी क्षेत्र नौगंवा गांव मे शमशाद अहमद ने अपनी पत्नी अशफा को मारपीट करके घर से निकाल दिया, और तलाक की धमकी दे दी। अशफ़ा सिम्हारा गांव की निवासी है। पीड़िता ने एक प्रार्थना पत्र चौकी ककोर थाना दिबियापुर में दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शमशाद रोजाना मारपीट करता है, और उसके पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग करता है। दहेज की मांग पूरी ना होने पर बीते एक सप्ताह से रोज मारपीट करके हुए आज मंगलवार को घर से निकाल दिया। पीड़िता आशफा ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं उन्हें भी घर से निकाल दिया। जबकि शमशाद झींझक में मजदूरी का कार्य करता है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*