औरैया 23 मार्च *दस दिन के बाद कंचौसी सैंट्रल बैंक में लेनदेन शुरू*
*कंचौसी,औरैया।* खातेदारों द्वारा हंगामे के बाद ग्यारहवें दिन सैंट्रल बैंक कंचौसी में नकदी लेनदेन का काम शुरू होने से परेशान ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन शाखा गेट के बहार लगा एटीएम बूथ अभी भी बंद है। जिसमें सर्वर नकदी दोनों की कमी बताई जा रही है। वहीं खातेदार रंजीत सिंह, उमाकांत, राम सेवक, मंगल स्वरूप, राम कानती, रेखा आदि का कहना है कि कल मंगलवार बैंक में खाता धारकों के हंगामे के बाद अधिकारियों ने कुछ घंटों बाद खराब यूपीएस को ठीक कराके चालू कर दिया। लेकिन तब निकासी जमा करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम थी। आज सुबह से बैंक में खातेदारों की खासी भीड़ लेनदेन करते दिखाई दे रही है। वहीं बैंक प्रबंधक की कार्यप्रणाली की शिकायत कुछ खातेदारों ने अधिकारियों को भेजी है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*