पंजाब23मार्च*साली की नाबालिग लड़की को भगाने वाला मौसा काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 मार्च (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी लेखराज के नेतृत्व में एएसआई कृष्ण लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर साली की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले मौसा ऊगनदेव चौधरी पुत्र बदरी नारायण चौधरी वासी मुंबई हालाबाद बीकानेर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मौसा को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लेडिज कांस्टेबल व एएसआई कृष्ण लाल ने लड़की को बरामद कर 164 के बयान अदालत में करवाए। सिविल अस्पताल अबोहर में नाबालिग छात्रा का मेडीकल करवाया गया। मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 376 व पोस्को एक्ट की बढौतरी की गई है। राजीव नगर अबोहर निवासी लड़की की माता के बयानों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.4, 14.01.22 को भांदस की धारा 363, 366ए तथा 376 पोस्को एक्ट के तहत धारा में बढ़ौतरी की गई है। बताया जाता है कि मौसा उगनदेव चौधरी चार बच्चों का बाप है। उसकी घरवाली अपने बच्चों के संग अपनी बहन के पास रहतीथी। उगनदेव चौधरी उनसे मिल उनके घर आया था और अपनी साली की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। नगर थाना 2 की पुलिस ने अपनी सूझ बूझ से उसे काबू करने में सफलता हासिल की है। लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है।
फोटो:3, थाना प्रभारी व पकड़ा गया मौसा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*