औरैया 23 मार्च *जुआ खेलते आधा दर्जन लोगों को पकड़ा नगदी वबरामद*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक देशराज सिंह उप निरीक्षक तन्मय चौधरी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान आदि पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों अराजक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम रुरुकला में एक जुएं के अड्डे पर आकस्मिक छापा डालकर जयसीराम पुत्र सीताराम, रामजीवन पुत्र राम लखन, पंकज पुत्र लालमन, अमित कुमार पुत्र छेदा लाल, शिव कुमार पुत्र सीताराम व उमेश पुत्र छेदा लाल निवासीगण रुरुकला थाना बिधूना को जुआं खेलते गिरफ्तार करने के साथ ही जुऐं के फड से 1440 रुपए नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*