औरैया 23 मार्च*किशोरी से छेड़छाड़ करने पर लगा पॉक्सो एक्ट*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी छात्रा को कमरे में बंद कर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मेंं जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी छात्रा को मौका पाकर क्षेत्र के ही ग्राम लुधपुरा निवासी बदन सिंह पुत्र लल्ला सिंह ने बुरी नियत ने पकड़ लिया, और अपने कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पीडित किशोरी के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई जिस पर उपनिरीक्षक देशराज सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्काल उक्त आरोपी को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया है कि उक्त पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और आरोपी जेल भेज दिया गया।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*