औरैया 21 जून *अक़ीदत के साथ हुई सूफी संत अकबरुल मशाइख़ की सालाना फातिहा*
*पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते नहीं हो सकी थी फातिहा*
*इसबार सैंकड़ो की संख्या में बाहर व कस्बा क्षेत्र के मुरीद फातिहा में हुए शामिल*
*फफूंँद,औरैया।* मंगलवार को हिंदुस्तान की प्रसिद्ध ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया में सूफी संत सैयद अकबर मियां चिश्ती की सालाना फातिहा बड़े ही धूमधाम व अक़ीदत के साथ हुई फातिहा में नगर व क्षेत्र के सैंकड़ों की संख्या में मुरीदो ने पहुँच दुआएँ मांगी।
पिछले दो सालों से सूफी संत अकबरुल मशाइख़ की सालाना फातिहा में कोरोना के कारण बाहर से उनके मुरीद नहीं आ सके थे इसबार ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ में अकबरुल मशाइख़ की सालाना फातिहा बड़े ही अक़ीदत व धूमधाम के साथ हुई।ज़ुहर की नमाज़ के बाद ख़ानक़ाह में क़ुरान ख्वानी हुई उसके बाद तक़रीरी प्रोगाम हुआ जिसमें मदरसा जामिया समदिया के प्राचार्य मुफ़्ती अनफ़ासुल हसन चिश्ती ने लोगों को सूफी संत सैयद अकबर मियां चिश्ती के ज़ाहिरी जिंदगी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अकबरुल मशाइख़ ने अपनी सारी जिंदगी अल्लाह और उसके नबी की सुन्नत के मुताबिक गुज़ारी और हर कदम पर शरीयत की पाबंदी की।तक़रीरी प्रोग्राम के बाद असर की नमाज़ हुई नमाज़ के बाद सूफी संत अकबरुल मशाइख़ की सालाना फातिहा हुई फातिहा में नगर व क्षेत्र के अलावा दूसरे जनपद से हजारों की संख्या में मुरीदों ने पहुँच दुआएँ मांगी और अपनी नेकियों में इज़ाफ़ा किया।

More Stories
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर20अगस्त26* दशकों से ₹500-700 के किराये पर 84 दुकानें, सरकारी राजस्व की समीक्षा पर उठे सवाल
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 405 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*