औरैया 16 मार्च *कोतवाल ने गरीब बच्चों को बांटी टोपी, पिचकारिया, खाद्य सामग्री व साथ खेली होली*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना कोतवाल ने बुधवार को नगर व क्षेत्र के गरीब बच्चों को टोपी पिचकारियां रंग गुलाल बांटने के साथ उनके अभिभावकों को खाद्य सामग्री भी वितरित की है और रंग गुलाल लगाकर होली भी खेली। बिधूना कोतवाली के कोतवाल शशिभूषण मिश्रा का मानवीय चेहरा फिर एक बार सामने आया है। कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने फिर एक बार दरियादिली दिखाते हुए बुधवार को बिधूना कस्बे के साथ ही आसपास के कई गांवों के गरीब बच्चों को रंग गुलाल व पिचकारी बांटने के साथ उनके अभिभावकों को खाद्य सामग्री भी बांटीऔर बच्चों को रंग गुलाल लगाकर उनके साथ होली भी खेली। रंग गुलाल व पिचकारियां व टोपी पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया के साथ ही कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*