ब्रेकिंग न्यूज़
राघवेंद्र सिंह जिला संवाददाता जनपद औरैया
*बड़ी खबर
औरैया 16सितम्बर*औरैया में आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 202/203 विधान सभा प्रत्याशी उम्मीदवार*
*उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही औरैया में आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 202/203 विधान सभा प्रत्याशी उम्मीदवार*
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी घोषित होते ही अन्य पार्टियों में मची खलबली
सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की बड़ी बेचैनी
कल आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह राज सभा सांसद ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की 100 विधानसभा सीटों पर प्रभारी/संभावित प्रत्याशी की घोषणा की जिसमें जनपद औरैया की बिधूना विधानसभा से पिंटू शर्मा जी एवं दिबियापुर विधानसभा से श्रीमती अंकिता यादव को प्रभारी व संभावित प्रत्याशी घोषित किया गया।
यह जानकारी देते हुए जनपद औरैया के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने बताया। कि प्रदेश कार्यालय से सूची आ चुकी है जिसमें दोनों ही विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। तथा औरैया सदर सीट से प्रत्याशी चयन करने की प्रक्रिया चल रही है जिसमें अतिशीघ्र ही औरैया विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा आगे की लिस्ट में की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी पिंटू शर्मा जी, विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ बिल्लू जाटव, महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति संखवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिधूना विधानसभा श्री राजेश कुमार, श्री धीरज शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बिधूना विधानसभा उपस्थित रहे।

More Stories
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*
वाराणसी24जुलाई26*करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*