औरैया 15 अप्रैल *बीमार आवारा गौवंश का समाज सेवियों ने कराया उपचार*
*बीमार आवारा गौवंश कई दिनो से गाँव की सड़कों पर घूम रहा था*
*फफूँद,औरैया।* शुक्रवार को एक बीमार आवारा गौवंश जिसकी जुबान मुँह से बाहर निकली थी, जो फफूंद देहात मे बाईपास के पास तलैया मे बैठा था। इतने मे स्थानीय लोगों ने फोन कर संवाददाता को सूचना दी, और मौके पर देखा तो एक गोवंश के मुँह के बाहर जीभ निकली हुई थी। इसके बाद तुरंत पशु डाक्टर से फोन पर गौवंश की पूरी डिटेल बताई। डाक्टर ने आकर गोवंश का इलाज किया। इलाज कराने के बाद उस गौवंश को जाने दिया। यदि समय से इलाज नही मिलता तो उसकी मौत भी हो सकती है।
शुक्रवार को सरांय बिहारीदास के पास एक बीमार गौवंश को समाज सेवी अखिलेश कटियार, कासिम व स्थानीय लोगों ने देखा, जिसकी जुबान निकली हुई थी। समाज सेवियों ने गौवंश को पकड़कर पशु चिकित्सक को फोनकर बुलाया। चिकित्सक ने आवारा बीमार गौवंश का इलाज किया। चिकित्सक के अनुसार अभी और इलाज की जरूरत है। बीमार गौवंश की जुबान बाहर निकली होने की वजह से कुछ खा नही पा रहा है। समाज सेवियों ने इलाज करवाकर गौवंश को जाने दिया। दोबारा इलाज के लिए उसे फिर से तलाशा जा सकेगा। इलाज के अभाव में उसकी मौत भी हो सकती है।यदि उसे गौशाला पहुंचा दिया जाता तो समय पर उसका इलाज हो सकता था।

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर अमीनाबाद व नाका पुलिस का संयुक्त अभियान*