औरैया 04 जनवरी *सरकार व्यापारियों की अहमियत को समझ कर तत्काल मंडी शुल्क निरस्त करें- बबलू बाजपेई*
*मिश्रा गुट के व्यापारियों व गला व्यवसायियों ने मंडी सचिव कार्यालय के सामने किया जोरदार प्रदर्शन*
*औरैया।* सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारियों व गल्ला व्यवसायों ने मंडी सचिव कार्यालय के सामने मंडी परिसर में सांकेतिक धरना व जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विगत काफी समय से मंडी शुल्क के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के क्रम में व्यापारियों ने धरना व प्रदर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया। कहा गया कि सरकार व्यापारियों की अहमियत समझते हुए तत्काल प्रभाव से मंडी शुल्क को समाप्त करें। व्यापारी रीड की हड्डी हैं। व्यापारियों को अपनी ताकत को पहचानने की बहुत आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम के दौरान उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी अपनी किसी भी समस्या का निदान करवाने के लिए चौबीसों घंटे जब भी किसी भी व्यापारी को कोई जरूरत हो, तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह और व्यापार मंडल सदैव उसके सहयोग के लिए तत्पर है। सरकार को व्यापारियों की अहमियत समझते हुए विगत काफी समय से मंडी शुल्क के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को खत्म करवाने के लिए मंडी शुल्क तत्काल प्रभाव से खत्म कर देना चाहिए। इसके उपरांत नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई ने व्यापारियों से कहा कि व्यापारी अपनी शक्ति को पहचाने, व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारियों के टैक्स से देश मे विकास कार्यों को किया जाता है, अतः व्यापारियों की मांगों को प्रदेश व केंद्र सरकार को अतिशीघ्र मानकर मंडी शुल्क को समाप्त कर देना चाहिए। जो आंदोलन विगत काफी समय से प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर चलाया जा रहा है। बगैर व्यापारियों के सहयोग के प्रदेश व देश में कोई भी दल सरकार नहीं बन सकता है। इस बात को हर दल के नेता भली-भांति समझ ले, अतः मंडी शुल्क को खत्म कर सरकार आंदोलन को अति शीघ्र खत्म करवाएं। इस कार्यक्रम में राम कुमार विश्नोई, चंदू त्रिपाठी, गल्ला मंडी महामंत्री जमाली सिंह, उमेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, रितेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, रानू पांडे, रवि शंकर शुक्ला, हरमिंदर, सरदार किट्टू , मोहम्मद राशिद , इकरार कुरेशी, मयंक शुक्ला, भानु राजपूत, संजू वर्मा, विजय कांत गुप्ता, बीनू वर्मा, देवेंद्र वर्मा, विजय शर्मा, सतीश वर्मा, शुभम मिश्रा, वेद राठौर, महेंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल व नितिन वर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*