औरैया 03 नवम्बर *जिला अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन*
*औरैया।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे हक हमारा भी तो है अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई।
गुरुवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में डॉ. अशोक कुमार ने लोगों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के सम्बंध में जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के सम्बंध में जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया।शिविर में पीएलवी सुधा गुप्ता, पायल राठौर, ब्रजेश कुमार, गौरव सिन्हा, जुबली, रमनलाल यादव, विकास कुमार, रामसेवक, विवेक कुमार, अमित कटियार आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*