औरैया 01 अक्टूबर *शिविर में ब्लॉक अधिकारियों ने जनता की सुनी समस्याएं*
*लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी दिये गये आवेदन*
*बिधूना,औरैया।* विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत रामपुर बैस के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिविर में ब्लॉक अधिकारियों व प्रधान द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई, और लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही। जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के मौके पर सहायक विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र को शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना शौचालय आयुष्मान कार्ड उज्ज्वला योजना, विधवा , वृद्धा व विकलांग पेंशन योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से अछूता न रहे। कई पात्र ग्रामीणों ने योजना के लाभ के लिए आवेदन पत्र भी दिए।
इस मौके पर प्रधान साधना शाक्य ने कहा कि उन्होंने अपने 4 माह के कार्यकाल में 52 शौचालयों का निर्माण नाले नाली सड़क की सफाई के साथ मनरेगा के तहत कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए प्राण प्रण से तत्पर है। शिविर में प्रधान प्रतिनिधि आचार्य राजीव कुमार शास्त्री ग्राम पंचायत सचिव हेमंत कुमार शर्मा आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories
इटावा 13 अप्रैल 26* एडवोकेट निधि पाल की जुबानी, जलियाँ वाले बैग की कहानी।
मथुरा 13 अप्रैल 26*10 अप्रैल को वृन्दावन की घटना मे लापता 6 शवो मे से 3 शव 12 अप्रैल व 2 शव आज प्राप्त हुए
भागलपुर 13 अप्रैल 24*ज्ञान भारतम मिशन को लेकर डीडीसी ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा*