औरैया02अक्टूबर*रामपुर बैस में आयोजित शिविर में ब्लॉक अधिकारियों ने जनता की सुनी समस्याएं
लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी दिए गए आवेदन
संवाददाता।संदीप कुमार अछल्दा
अछल्दा।बिधूना तहसील के विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत रामपुर बैस के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिविर में ब्लॉक अधिकारियों व प्रधान द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गईऔर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के मौके पर सहायक विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र को शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना शौचालय आयुष्मान कार्ड उज्ज्वला योजना विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से अछूता न रहे। कई पात्र ग्रामीणों ने योजना के लाभ के लिए आवेदन पत्र भी दिए।
इस मौके पर प्रधान साधना शाक्य पति राजीवकुमार शास्त्री उर्फ मुखिया ने कहा कि उन्होंने अपने 4 माह के कार्यकाल में 52 शौचालयों का निर्माण नाले नाली सड़क की सफाई के साथ मनरेगा के तहत कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए प्राण प्रण से तत्पर है। शिविर में शास्त्री ग्राम पंचायत सचिव हेमंत कुमार शर्मा अवनीश कुमार बोबी शाक्य आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*